Tuesday, July 13, 2021

डीएनए (DNA) का फुल फॉर्म - DNA के कार्य क्या होते हैं

क्या आप dna ka full form जाते हैं? शायद आपको इसके बारे में पहले से ही पता हो परंतु बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इसके बारे में नहीं पता होगा। 

क्या आप डीएनए का फुल फॉर्म, डीएनए की खोज या फिर डीएनए ने से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं। 

यदि आप डीएनए से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आ गए हैं। 

आज इस आर्टिकल में हम डीएनए से संबंधित लगभग सभी प्रकार की जानकारियों को देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

मैं वादा करता हूं हमारा यह आर्टिकल पढ़कर आपके मन में डीएनए से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं और डीएनए के बारे में डीटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं-


dna ka full form

DNA Ka Full Form :-

DNA का फुल फॉर्म "Deoxyribo Nucleic Acid" होता हैं, इसे हम हिंदी भाषा में "डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल" कहते हैं।

  • D - Deoxyribo
  • N - Nucleic 
  • A - Acid.

सभी प्रकार के जीव की कोशिकाओं में डीएनए अनुवांशिक पदार्थ पाया जाता है, डीएनए  यूकैरियोटिक कोशिकाओं के केंद्रक में पाया जाता है।यह क्रोमोटिन तंतुओ के रूप में पाया जाता है जिसे हम न्यूक्लियर डीएनए भी कहते हैं।


डीएनए का फुल फॉर्म :-

ऊपर मैंने आपको बताया की DNA का फुल फॉर्म Deoxyribo Nucleic Acid होता हैं, इसी के हिंदी ट्रांसलेट को "डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल" कहते हैं। "डीऑक्सीराइबो न्यूक्लिक अम्ल" को ही इसका हिंदी फुल फार्म कहते हैं।


DNA की खोज :-

डीएनए की खोज वैज्ञानिक जेम्स और फ्रांसिस क्रिक के द्वारा सन 1953 ईस्वी में किया गया था तथा डीएनए की खोज के लिए सन 1962 ईस्वी में इनको नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। 

डीएनए सभी प्रकार के जीव-जंतुओं, मनुष्य, पेड़-पौधों, कीटो तथा वायरसों के अंदर पाया जाता है, डीएनए की खोज एक बहुत बड़ी खोज मानी जाती हैं।



DNA की स्थिति :-

DNA यूकैरियोटिक कोशिकाओं के केंद्रक में में पाया जाता है, यह क्रोमोटिन तंतु के रूप में पाया जाता है जिसे हम न्यूक्लियर डीएनए भी कहते हैं।  

यह माइटोकांड्रिया और प्लास्टिड्स नामक कोशिकाओं में भी पाया जाता है जिसे हम बाहरी केंद्रीय डीएनए भी कहते हैं। प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में डीएनए बैक्टीरियल गुणसूत्र तथा प्लाजमिड्स के रूप में पाया जाता है।


डीएनए (DNA) की आकृति :-

डीएनए की आकृति दो प्रकार की होती है- 

  1. रेखाकार
  2. वृत्ताकार

1. रेखाकार आकृति के डीएनए :-

सभी यूकैरियोटिक जीवो के केंद्रक में रेखाकार डीएनए पाया जाता है तथा इसके अलावा बैक्टीरियोफेज डीएनए तथा कुछ वायरसों के अंदर पाया जाने वाला डीएनए भी रेखाकार होता है।


2. वृत्ताकार आकृति के डीएनए :-

प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं तथा कुछ वायरसों के अंदर वृत्ताकार डीएनए पाया जाता है, इसके अलावा यूकैरियोटिक कोशिकाओं के माइटोकांड्रिया तथा प्लाजमिड्स में पाया जाने वाला डीएनए भी वृत्ताकार होता हैं।



डीएनए (DNA) के कार्य :-

डीएनए के जो कार्य होते हैं वह इस प्रकार से होते हैं- 

  • DNA, जीव धारियों के अनुवांशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में पहुंचाता है या यूं कहें कि यह  (DNA) माता-पिता के लक्षणों को उनके संतानों में पहुंचाने का काम करता है। 
  • डीएनए हमारे कोशिकाओं की समस्त जैविक क्रियाओं का नियंत्रण करता है। 
  • डीएनए बहुत से प्रकार के आरएनए (RNA) का निर्माण करता है जो हमारे प्रोटीन संश्लेषण की क्रिया का संचालन एवं नियंत्रण करता है। 


DNA टेस्ट क्या होता हैं :-

डीएनए टेस्ट एक केमिकल टेस्ट होता है जो किसी व्यक्ति या अन्य जीवित चीजों के अनुवांशिक मेकअप को दर्शाता है। 

डीएनए टेस्ट का उपयोग अदालत में सबूत के तौर पर उपयोग में लाया जाता है, इस टेस्ट का इस्तेमाल करके अपराध में इस्तेमाल हुए किसी सबूत को किसी संदिग्ध व्यक्ति के साथ जोड़ा जा सकता है। 

डीएनए टेस्ट का इस्तेमाल खून के रिश्तो की पहचान करने के लिए भी किया जाता है, डीएनए टेस्ट से यह पता चल जाता है कि आपके माता-पिता तथा आपके भाई-बहन कौन है।

डीएनए टेस्ट का इस्तेमाल हम किसी बॉडी की पहचान करने के लिए भी करते हैं, कई बार ऐसा होता है कि किसी एक्सीडेंट में या किसी अन्य कारण से लाश को पहचान नहीं पाते हैं तो डीएनए टेस्ट करके उस बॉडी की पहचान की जाती है। 

बीमारियों के इलाज की खोज करने के लिए भी वैज्ञानिक डीएनए टेस्ट का उपयोग करते हैं। डीएनए टेस्ट की सहायता से अनुवांशिक रोग का भी पता लगाया जा सकता है।



डीएनए (DNA) टेस्ट कैसे होता हैं :-

डीएनए टेस्ट करवाने के लिए आपको अपने शरीर में से अपने कोशिकाओं का एक सैंपल देना पड़ता है, कोशिकाओं का सैंपल आप किसी भी तरीके से दे सकते हैं। 

जैसे- आपके मुंह का सलाइवा, बालों की जड़ें, त्वचा का कोई नमूना, आपका पसीना या आपके शरीर के कोई दूसरे तरल पदार्थ तथा आपका खून इत्यादि.

इनमें से किसी भी प्रकार से आप अपने कोशिकाओं का सैंपल दे सकते हैं, पूरी शरीर की सभी कोशिकाओं में एक ही प्रकार का डीएनए होता है इसीलिए आप किसी भी भाग के द्वारा सैंपल दे सकते हैं।

लैब के कर्मचारी केमिकल्स  का प्रयोग करके आपके द्वारा दिए गए सैंपल में से आपके डीएनए को अलग करते हैं। टेस्ट का परिणाम पट्टियों के एक पैटर्न के रूप में दिखाई देते हैं जिन्हें किसी दूसरे सैंपल के डीएनए के साथ match ( मेल खाते हैं ) कराया जा सकता हैं। 


डीएनए (DNA) टेस्ट कराने की फीस ( DNA Test Fee) :-

डीएनए टेस्ट की फीस ₹10000 से ₹40000 के मध्य में होती है। कुछ जगहों पर डीएनए का टेस्ट सस्ते में होता है तथा कुछ जगहों पर डीएनए का टेस्ट महंगा होता है। 

यदि आप डीएनए का टेस्ट करवाने जाते हैं तो आपके लगभग ₹10000 से ₹40000 के मध्य की फीस लग जाती हैं.


DNA Test Fee - (10k-40k) रूपये 

आज आपने क्या सीखा :-

आज इस आर्टिकल में हमने डीएनए से संबंधित लगभग सभी प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने डीएनए का फुल फॉर्म, डीएनए की खोज, डीएनए के कार्य, डीएनए टेस्ट तथा डीएनए टेस्ट कैसे होता है इत्यादि टॉपिक के बारे में जानकारी प्राप्त की।

अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको डीएनए से संबंधित बहुत सी प्रकार की नई-नई जानकारियां अवश्य प्राप्त हुई होंगी।

उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारा यह आर्टिकल  dna ka full form आपको बहुत पसंद आया होगा तथा हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत कुछ सीखने को मिला होगा। 

आशा करता हूं दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको उस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा जिसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए थे। 

हमारा यह डीएनए से सम्बंधित आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं। 

यदि आप हमसे कोई प्रश्न करना चाहते हैं या आप हमसे संपर्क करना चाहते हैं तो हमें नीचे कमेंट करके बताएं, मुझे आपके फीडबैक का इंतजार रहेगा। 

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल dna ka full form अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी शेयर करें (धन्यवाद)

No comments:

Post a Comment