Wednesday, July 14, 2021

MRI Full Form in Hindi - MRI क्या हैं

MRI Full Form, MRI Full Form in Hindi, Full Form of MRI, MRI Full Form in Medical, MRI Scan Full Form, MRI Ka Full Form, MRI क्या हैं, MRI का मतलब तथा अर्थ, MRI स्कैन क्या हैं, MRI का उपयोग, इस तरह के प्रश्नों के उत्तर आपको इस आर्टिकल के अंदर मिल जाएंगे। 

क्या आप MRI का फुल फॉर्म या MRI से संबंधित जानकारी को प्राप्त करने के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं, यदि आप MRI से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को पाने के लिए इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप सही जगह आ गए हैं। 

आज इस आर्टिकल में हम MRI से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियों को देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

मैं वादा करता हूं हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में MRI से संबंधित जितने भी प्रश्न आएंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। 


mri-full-form

MRI Full Form :- 

दोस्तों मेडिकल के क्षेत्र में MRI की खोज एक बहुत बड़ी खोज मानी जाती हैं क्योंकि इसकी खोज से मेडिकल के क्षेत्र में बहुत अधिक फायदा हुआ हैं। 

दोस्तों इस आर्टिकल में हम इन्ही सब चीजों के बारे में जानकारी प्राप्त करने वाले हैं जैसे कि MRI क्या हैं, इसकी खोज के बाद क्या क्या फायदे हुए हैं। अगर आप CPR, ECG, ICU, OPD के बारे में जानना चाहते है तो लिंक पर क्लिक करके उसके बारे डिटेल्स में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आईये शुरू करते हैं और MRI के बारे डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हुए-


Full Form of MRI :- 

MRI का फुल फॉर्म "Magnetic Resonance Imaging" होता हैं। Magnetic Resonance Imaging या MRI का प्रयोग डॉक्टरों के द्वारा मरीज की शारीरिक परीक्षण करने में किया जाता हैं।

  • M - Magnetic 
  • R - Resonance 
  • I - Imaging 

यह एक ऐसा परीक्षण होता हैं जिसके द्वारा यह पता लगाया जाता हैं कि कोई मरीज उपचार के प्रति किस तरह प्रतिक्रिया प्रदान करता हैं। 



MRI Full Form in Hindi :- 

दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर अब तक आपको यह पता चल ही गया होगा कि MRI का फुल फॉर्म "Magnetic Resonance Imaging" होता हैं। 

Magnetic Resonance Imaging को हिंदी में 'चुंबकीय प्रतिध्वनि इमेजिंग' के नाम से जाना जाता हैं, चुंबकीय प्रतिध्वनि इमेजिंग को ही MRI का हिंदी फुल फॉर्म भी कहा जाता हैं। 

  • एमआरआई - चुंबकीय प्रतिध्वनि इमेजिंग


MRI क्या हैं :- 

MRI एक प्रकार का स्कैनिंग टेस्ट होता हैं, MRI स्कैन में चुंबकीय शक्ति तथा रेडियो किरणों की सहायता से शरीर की अंदरूनी भागों (अंगों) तथा उत्तकों की तस्वीर निकाली जाती है, इसका परीक्षण कंप्यूटर पर किया जाता हैं। 

MRI एक ऐसा टेस्ट होता है जिसमें एक्स-रे तथा अन्य इमेजिंग टेस्टों की भाँति किसी भी प्रकार की रेडिएशन तथा किसी भी हानिकारक चीजों का प्रयोग नहीं किया जाता है। इस टेस्ट में रेडिएशन की जगह मैग्नेटिक फील्ड का प्रयोग किया जाता है। यही सब कारण है कि MRI की खोज को विश्व की बड़ी खोजों में से एक माना जाता है। 



MRI का उपयोग :- 

दोस्तों आज के समय में एमआरआई का उपयोग बहुत ही तीव्र गति से बढ़ रहा है क्योंकि इसकी मदद से किसी भी छोटी मोटी बीमारी (बारीकी बीमारी) का पता लगाया जा सकता है। 

MRI टेस्ट के द्वारा शरीर के लगभग सभी भागों की जांच की जा सकती है, एमआरआई टेस्ट के द्वारा शरीर के जिन हिस्सों की जांच की जाती है उनमें से कुछ इस प्रकार है-

  • एमआरआई टेस्ट के द्वारा दिमाग तथा रीढ़ की हड्डी की जांच की जाती है
  • MRI टेस्ट के द्वारा स्तनों की जांच की जाती है। 
  • इस टेस्ट के द्वारा हड्डियों और जोड़ो की जांच की जाती हैं।
  • इसके द्वारा ह्रदय और रक्तवाहिकाओं की जांच की जाती हैं। 
  • MRI टेस्ट के द्वारा अंदरूनी अंगों जैसे लिवर, गर्भाशय और पौरुष ग्रंथि इत्यादि जांच की जाती हैं। 
इन सबके अलावा MRI टेस्ट के द्वारा और भी बहुत सी प्रकार की जांच की जाती हैं। 



MRI स्कैन शुल्क (MRI Scan Price) :- 

यदि आप किसी सरकारी हॉस्पिटल से इस टेस्ट को करवाते हैं तो वहां पर इस टेस्ट की फीस 1500 से लेकर 3000 रूपये के मध्य में होती हैं। 

यदि आप इस टेस्ट को किसी प्राइवेट हॉस्पिटल से करवाते हैं तो वहां पर इस टेस्ट की फीस 4 हजार से लेकर 5 हजार रूपये के मध्य में होती हैं। इसके अलावा किसी-किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में इस टेस्ट की फीस ₹10000 तक की होती है। 



MRI टेस्ट कितनी देर में हो जाता हैं :-

आमतौर पर इस टेस्ट को पूर्ण होने में लगभग 15 मिनट से लेकर 90 मिनट का समय लग जाता हैं, एमआरआई टेस्ट होने में कितना समय लगता है यह इस बात पर निर्भर करता है कि शरीर का कोनसा हिस्सा स्कैन करना हैं, कितना बड़ा हिस्सा स्कैन करना हैं तथा कितनी तस्वीरें ली जानी हैं। 



MRI स्कैन से पहले की तैयारियां :- 

MRI स्कैन से पहले हमें बहुत ही कम तैयारियां करनी पड़ती है, इस टेस्ट से पहले डॉक्टर मरीज को गाउन पहनने को बोल सकते हो। 

इस टेस्ट में मैग्नेट का प्रयोग किया जाता है इसलिए यह आवश्यक है कि मरीज के शरीर में कोई भी धातु की चीज ना रहे। 

इस टेस्ट से पहले डॉक्टर मरीज से सभी धातु के आभूषण तथा उन सभी सामान को हटाने के लिये कहेंगे जो मशीन के अंदर हस्तक्षेप कर सकते हैं। 

कोई ऐसा व्यक्ति जिसके शरीर के अंदर कोई धातु उपस्थिति है जैसे गोलियां, छर्रे या कोई धातु निकाय इत्यादि वह MRI टेस्ट कराने में असमर्थ होगा। इसके अलावा हमें निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • यदि आप अपनी MRI स्कैन कराना चाहते हैं तो आपको डॉक्टर को पहले ही सारी जानकारी दे देनी चाहिए। जानकारी में आपको अपने शरीर में बने टैटू तथा यदि आपने अपने दांत, कान या शरीर के किसी भी हिस्से में कोई भी चीज डलवाई हैं तो इसकी जानकारी डॉक्टर को पहले ही दे देनी चाहिए। 
  • यदि आप पहले से किसी प्रकार की दवाई का उपयोग कर रहें हैं तो इसकी जानकारी भी डॉक्टर को दे देनी चाहिए। 
  • MRI वाले कमरे में धातु की कोई भी वस्तु नहीं ले जानी चाहिए क्यूंकि MRI मशीन धातु को अपनी और आकर्षित करता हैं। 
  • डॉक्टर आपको MRI स्कैन के 3-4 घंटे के पहले से ही कुछ भी खाने पीने के लिये मना कर सकते हैं, कभी-कभी डॉक्टर आपको MRI स्कैन के पहले अधिक मात्रा में पानी पीने के लिये बोलते हैं। 



MRI के नुकसान :- 

वैसे तो हमें इससे बहुत से लाभ होते हैं परंतु कभी कभी यह मशीन बहुत ख़तरनाक साबित हो सकती हैं जिसमे व्यक्ति की जान तक भी जा सकती हैं। 

अब आपके मन में यह प्रश्न होगा की आखिर ये मशीन किस तरह से जानलेवा हो सकती हैं? 

दोस्तों वैसे तो मरीज को इस मशीन तक ले जानें से पहले यह निश्चित किया जाता हैं कि मरीज के पास कोई भी धातु की चीज ना हो परंतु कभी कभी अनजाने में गड़बड़ी हो जाती हैं। 

अगर मरीज के पास कोई धातु की चीज होती हैं तो वो बहुत ही ख़तरनाक साबित हो सकते हैं क्यूंकि मैगनेट धातु की चीज़ों को अपनी और बहुत तीव्र गति से आकर्षित करते हैं, इस स्थिति में शरीर को बहुत गंभीर चोट लग सकती हैं। 



MRI के अन्य फुल फॉर्म्स :- 

दोस्तों MRI के और भी बहुत से फुल फॉर्म्स होते हैं जिनमे से कुछ नीचे निम्न प्रकार से दिए गये हैं-


MRI Full Form in Medical :- 

Medical की फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Magnetic Resonance Imaging" होता हैं। 


MRI Full Form in Hospitals :- 

अस्पतालों में MRI का फुल फॉर्म "Manchester Royal Infirmary" होता हैं। 



MRI Full Form in Research & Development :- 

अनुसंधान तथा विकास (Research & Development) की फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Midwest Research Institute" होता हैं। 


MRI Full Form in Healthcare :- 

स्वास्थ्य देखभाल (Healthcare) की फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Mental Research Institute" होता हैं। 



MRI Full Form in Medicine & Drugs :- 

इस फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Monoamine Reuptake Inhibitor" होता हैं। 


MRI Full Form in Pets & Domesticated :- 

पालतू और पालतू ( Pets & Domesticated) की फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Meuse-Rhine-Issel" होता हैं। 


MRI Full Form in Religious Organization :- 

धार्मिक आयोजन की फील्ड में MRI का फुल फॉर्म "Maritime Rescue Institute" होता हैं। 



आज आपने क्या सीखा :- 

आज इस आर्टिकल में हमने MRI से सम्बंधित जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने MRI Full Form, MRI Full Form in hindi, Full Form of MRI, MRI क्या हैं, MRI स्कैन क्या हैं, MRI स्कैन के उपयोग, MRI स्कैन शुल्क तथा इसके अलावा MRI से सम्बंधित और भी बहुत सी जानकारियों को प्राप्त किया। 

दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको एमआरआई से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होंगी। 

आशा करता हूं दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिस प्रश्न के उत्तर के लिये आप हमारे इस ब्लॉग पर आये थे। 

दोस्तों आपको हमारा यह आर्टिकल MRI Full Form कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं, यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई भी प्रश्न है तो कमेंट के द्वारा हमें वह भी अवश्य बताएं। 

यदि आप हमारे इस MRI से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहती है तो कृपया कमेंट के द्वारा हमें वह भी जरुर बतायें, मुझे आपके फ़ीडबैक का बेसब्री से इंतजार रहेगा। 

इस ब्लॉग पर हम इसी तरह की जानकारी को देते हैं तथा इस ब्लॉग पर हम रोज एक नई पोस्ट को पब्लिश करते हैं, इसी तरह की जानकारियों को पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग www.Hindima.in पर डेली विजिट करते रहें (धन्यवाद)

No comments:

Post a Comment