Saturday, August 28, 2021

CCC Ka Full Form क्या होता हैं - CCC क्या हैं

ccc ka full form

आज के हमारे आर्टिकल का टाइटल ccc ka full form हैं, इस आर्टिकल में हम आपको ccc से संबंधित सभी प्रकार की जानकारियों को देने वाले हैं। 

अगर आपको भी ccc से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी को प्राप्त करना है तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें मैं पूरे यकीन के साथ कहता हूं हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको आपके उस प्रश्न का उत्तर मिल जाएगा जिसको खोजते हुए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं।


CCC Full Form :-

बहुत से लोग ऐसे होंगे जिनको पहले से ही CCC के फुल फॉर्म के बारे में पहले से ही पता होगा परंतु बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जिनको CCC के बारे में नहीं पता होगा तथा उनको यह भी नहीं पता होगा कि आखिर CCC का फुल फॉर्म क्या होता है?

इस आर्टिकल में हम ccc ka full form, ccc क्या हैं इतिहास के बारे में जानकारी देने वाले हैं।तो आईये शुरु करते हैं।


CCC Ka Full Form :-

CCC का फुल फॉर्म "Course on Computer Concept" होता है, जैसा कि CCC को देखकर ही स्पष्ट होता है कि यह तीन C से मिलकर बना हुआ है जहां पर तीनों C का अपना अलग-अलग अर्थ होता है। CCC के पहले C का मतलब Course on, दूसरे C का मतलब Computer तथा तीसरे C का मतलब Concept होता हैं। 

  • C - Course on
  • C - Computer 
  • C - Concept


CCC Full Form in Hindi :-

दोस्तों ऊपर दी गयी जानकारी को पढ़कर अबतक आपको यह पता चल ही गया होगा कि CCC का फुल फॉर्म 'Course on Computer Concept' होता है, हिंदी भाषा में इसका अर्थ "कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम" होता है। 

सीसीसी (CCC)  - कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम.


CCC कोर्स क्या हैं :-

CCC कंप्यूटर का बेसिक कोर्स होता है जिसके अंतर्गत हमें कंप्यूटर और इंटरनेट के बारे में बेसिक जानकारी प्राप्त हो जाती है इस कोर्स को करने के बाद आप एमएस ऑफिस, पावर पॉइंट, एमएस एक्सेल, कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम, इंटरनेट, पेंट,  टाइपिंग तथा ईमेल इत्यादि जैसी चीजें बहुत ही आसानी से सीख जाते हैं। 

CCC एक सर्टिफिकेट कोर्स होता है जिसके द्वारा किसी आम आदमी को कंप्यूटर के बारे में बेसिक जानकारी देने के लिये कराया जाता है।CCC कोर्स का मुख्य उद्देश्य किसी आम आदमी को कंप्यूटर के क्षेत्र में थोड़ा बहुत साक्षरता प्रदान करना होता है। 

CCC कोर्स करने के बाद किसी भी आम आदमी को कंप्यूटर के क्षेत्र में बहुत कुछ जानकारी प्राप्त हो जाती है। 
CCC कोर्स को National Institute Of Electronics And Information Technology (NIELIT) के द्वारा आयोजित कराया जाता है। 

इस कोर्स को करने के बाद आप किसी भी प्रकार के कागजी तौर पर कंप्यूटर ऑपरेटर के जॉब के लिए तैयार भी हो जाते हैं इस कोर्स को करने के बाद आप मेलिंग करना प्रेजेंटेशन बनाना तथा लेटर लिखना भी सीख जाते हैं।

आपको पता ही है आज का समय कितना डिजिटल हो गया है सभी कार्य लगभग कंप्यूटर के द्वारा ही किए जाते हैं इसको देखते हुए सरकार ने सीसीसी का कोर्स अनिवार्य कर दिया है ताकि यदि किसी व्यक्ति को भविष्य में कहीं पर कोई सरकारी जॉब मिल जाए तो वह व्यक्ति जरूरत पड़ने पर कंप्यूटर से भी कार्य कर सकें। 


CCC कोर्स करने में कितना टाइम लगता हैं (Duration) :- 

CCC का कोर्स 3 महीने का होता है, यदि आप 3 महीने मन लगाकर पढ़ लेते हैं तो 100% आप CCC के एग्जाम को पास कर देंगे। 

बहुत से स्टूडेंट ऐसे होते हैं जिनको लगता है कि सीसीसी का कोर्स बहुत ही कठिन होता है और इसको पास करना बहुत ही मुश्किल काम है परंतु ऐसा कुछ नहीं है यदि आप पृथ्वी 1 घंटे भी बढ़ेंगे तो आसानी से इस और के एग्जाम को पास कर देंगे और इसका सर्टिफिकेट प्राप्त कर लेंगे। 

मैं अपनी बात करूं तो मैंने सिर्फ इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया था तथा ना इसकी कोई कोचिंग की ना कुछ घर पर ही रह कर इसकी तैयारी की और बी ग्रेड से इस कोर्स को पास किया था , यह मैं उन बच्चों को बताने के लिए बोल रहा हूं जिनको यह लगता है कि यह कोर्स करना बहुत कठिन है तथा इसको पास करना बहुत ही मुश्किल है। ऐसा कुछ नहीं है यदि आप 1 महीने भी इसकी तैयारी कर देंगे तो 100% इसका एग्जाम क्लियर कर देंगे। 



CCC कोर्स की फीस (Fee) :- 

सीसीसी कोर्स का एग्जाम देने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑनलाइन फॉर्म को fill करना होता है जहां पर आपसे लगभग ₹600 इसके ऑनलाइन आवेदन में लिए जाते हैं। 

इसके बाद यदि आप किसी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से इसकी कोचिंग करते हैं तो वहां पर monthly फीस के हिसाब से इसकी फीस लगेगी. सभी इंस्टिट्यूट की अपनी अलग अलग प्रकार की फिश होती है। 

इसके अलावा यदि आप घर से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप घर पर बैठ कर भी इसकी तैयारी कर सकते हैं और आपको कोई भी फीस नहीं देनी पड़ती बस केवल वही ऑनलाइन आवेदन में ₹600 लगते हैं। 


CCC का exam कैसे होता हैं :- 

CCC की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से होती है इसकी परीक्षा में आपको एक अलग कंप्यूटर दिया जाता है जिसमें सबसे पहले आपको अपनी डिटेल फील करनी होती है उसके बाद 10 मिनट का समय चलता है। 

जब वह टाइम पूरा हो जाता है तो आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर वैकल्पिक प्रश्न के रूप में एक के बाद एक करके 100 प्रश्न आते हैं आपको जिस प्रश्न का उत्तर सही लगता है उस पर टिक करके next बटन पर क्लिक करना होता है फिर उसके बाद अगला प्रश्न आता है इसी प्रकार से आपको पूरे 100 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। 

सीसीसी की परीक्षा में माइनस मार्किंग (-) भी होती है मतलब यदि आपके एक प्रश्न का उत्तर गलत होता है तो आपका 1/4 अंक काट लिये जाते हैं, सीसीसी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आपको कम से कम 50% मार्क्स प्राप्त करने होते हैं तथा इसके अलावा आपके द्वारा लाए गए नंबरों के हिसाब से आपको ग्रेड भी दिया जाता हैं। 

निम्नलिखित अंकों के हिसाब से आपको ग्रेड दिया जाता है। 
  • 50-54 :- D ग्रेड 
  • 55-64 :- C ग्रेड 
  • 65-74 :- B ग्रेड 
  • 75-84 :- A ग्रेड 
  • 85+    :-  S ग्रेड 

CCC कोर्स करने के लिये योग्यता :- 

CCC का कोर्स करने के लिए आपको किसी भी प्रकार की योग्यता की आवश्यकता नहीं होती परंतु यदि आप 10th या 12th की परीक्षा पास करने के बाद इस कोर्स को करते हैं तो आपको इस कोर्स को करने में आसानी होगी तथा इस कोर्स में पढ़ाए जाने वाले विषयों को समझने में भी आसानी होगी। CCC का कोर्स आप 8th की परीक्षा पास करने के बाद भी कर सकते हैं। 


CCC कोर्स के अंतर्गत पढ़ाये जाने वाले सब्जेक्ट (Syllabus) :- 

अब आइए जानते हैं कि CCC कोर्स के अंदर हमें कौन-कौन से विषयों के बारे में जानकारी दी जाती है तथा CCC कोर्स का सिलेबस क्या है, क्यूंकि बहुत से बच्चे CCC कोर्स की तैयारी घर पर बैठकर करते हैं तो ऐसे बच्चों को यह पता होना चाहिए कि उनको क्या-क्या पढ़ना है जिससे वें बच्चे इंटरनेट की मदद से CCC कोर्स की अच्छे से तैयारी कर सकें। 

CCC कोर्स का सिलेबस इस प्रकार से है. 

  • MS Excel
  • PowerPoint
  • Basic Finance Terms
  • Introduction to GUI Operating System 
  • Internet 


CCC सर्टिफिकेट से होने वाले फायदे :-

CCC का सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद आपको बहुत से प्रकार के फायदे होते हैं जो कि इस प्रकार से हैं-

  1. CCC का कोर्स करने के बाद आपको कंप्यूटर के बारे में अच्छी जानकारी प्राप्त हो जाती है जिससे कंप्यूटर के क्षेत्र में जॉब पाने में आसानी होती है।
  2. आज के समय में बहुत सी नौकरियां ऐसी आती है जिसमें CCC का सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है यदि आपके पास CCC का सर्टिफिकेट होगा तो आप आसानी से उस फॉर्म को फिल कर पाएंगे और उसमें नौकरी प्राप्त कर सकेंगे। 
  3. CCC का कोर्स करने के बाद आपको इसका सर्टिफिकेट मिल जाता है जिससे आपको नौकरी मिलने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। 
  4. CCC का कोर्स करने के बाद आप इसके अंतर्गत जो भी सीखेंगे जैसे एमएस वर्ड,  एमएस एक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस पावरप्वाइंट इत्यादि जैसी किसी कंपनी में जॉब प्राप्त करके आसानी से काम कर सकते हैं। 
  5. CCC का कोर्स करने के बाद आपको इंटरनेट के बारे में बहुत कुछ पता चल जाता है जिससे आप अपने इंटरनेट से सम्बंधित सभी प्रकार के कार्यों को घर पर से ही कर सकते हैं। 
 

CCC करने के बाद जॉब्स के अवसर :- 

CCC करने के बाद आप किसी भी कंप्यूटर बेस्ड कंपनी में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड,  माइक्रोसॉफ्ट एक्सल, माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइंट, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एंट्री तथा इंटरनेट जैसे जगहों पर जॉब प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा जो भी ऑनलाइन नौकरियां आती है जिसमें CCC का सर्टिफिकेट मांगते हैं वहां पर अप्लाई करके तथा उसके परीक्षा में पास होकर जॉब प्राप्त कर सकते हैं।


सैलरी (Salary) :- 

CCC का कोर्स करके यदि आप किसी प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं तो वहां पर आप आसानी से 15000 रूपये से लेकर 25000 रूपये तक की सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। 
इसके अलावा किसी सरकारी ऑनलाइन परीक्षा में जिसमें CCC का सर्टिफिकेट मांगा गया हो उसमें पास होकर तथा जॉब प्राप्त करके आसानी से 30,000 रुपए के ऊपर के सैलरी प्राप्त कर सकते हैं। 


FAQ :-

Qus 1: CCC का पूरा नाम क्या है?

Ans: CCC का फुल फॉर्म "Course on Computer Concept" होता है। 

Qus 2: CCC का मतलब क्या होता है?

Ans: CCC का फुल फॉर्म "Course on Computer Concept" होता है जिसे हम हिंदी में 'कंप्यूटर अवधारणाओं पर पाठ्यक्रम' के नाम से जानते हैं।

Qus 3: ट्रिपल सी की फीस कितनी है?

Ans: सीसीसी कोर्स का एग्जाम देने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑनलाइन फॉर्म को fill करना होता है जहां पर आपसे लगभग ₹600 इसके ऑनलाइन आवेदन में लिए जाते हैं। 

इसके अलावा यदि आप किसी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट से इसकी कोचिंग करते हैं तो वहां पर monthly फीस के हिसाब से इसकी फीस लगेगी. सभी इंस्टिट्यूट की अपनी अलग अलग प्रकार की फिश होती है। 


आज आपने क्या सीखा :- 

आज इस आर्टिकल में हमने CCC संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया किस आर्टिकल में हमने ccc ka full form, ccc कोर्स क्या हैं, इसकी duration, इस कोर्स की फीस, योग्यता, इसको करने का फायदा, इसको करने के बाद आगे जॉब्स के अवसर तथा सैलरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

यदि आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको आपके इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा जिस को खोजते हुए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए थे। 

उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारा यह आर्टिकल ccc ka full form आपको जरूर पसंद आया होगा और हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत कुछ नई जानकारी प्राप्त हुई होंगी। 

 हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित या इसके अलावा भी यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई भी प्रश्न है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं मुझे आपके फ़ीडबैक का इंतजार रहेगा। 

अगर आपको हमारा यह आर्टिकल ccc ka full form अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर करें। (धन्यवाद)

No comments:

Post a Comment