OMR Full Form, OMR Full Form in Hindi, ओएमआर का पूरा नाम, ओएमआर क्या होता हैं, Full Form of OMR, OMR Ka Full Form, OMR के फायदे तथा नुकसान, OMR का मतलब तथा अर्थ इस प्रकार के प्रश्नों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे।
क्या आप ओएमआर का फुल फॉर्म या फिर ओएमआर से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इस ब्लॉग पर आए हैं यदि आप ओएमआर से संबंधित जानकारी के लिए यहां पर आए हैं तो आप सही जगह आ गए हैं।
आज इस आर्टिकल में हम ओएमआर से संबंधित जानकारियों को ही देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, मैं वादा करता हूं हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में ओएमआर से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे।
OMR Full Form :-
हमारे भारत देश के छात्रों को नौकरी प्राप्त करने के लिए पढ़ाई करनी पड़ती है, पढ़ाई के दौरान सभी छात्रों को परीक्षाएं भी देनी पड़ती है, क्योंकि परीक्षाएं बहुत ही महत्वपूर्ण होती है।
पढ़ाई के दौरान छात्रों को विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं देनी पड़ती हैं, परीक्षा हो जाने के बाद उसके आंसर शीट को चेक किया जाता है।
ओएमआर भी एक तरह की आंसर सीट ही होती है, ओएमआर एक विशेष प्रकार की शीट मानी जाती हैं क्यूंकि ओएमआर एक ऐसी शीट होती हैं जिसके डाटा को कंप्यूटर में स्कैन करके आसानी से प्राप्त किया जा सकता हैं।
ओएमआर की आंसर शीट बहुत आसानी से चेक हो जाती है तथा इसको चैक करने में समय भी बहुत कम लगता हैं जिससे समय की बहुत बचत होती हैं।
आज इस आर्टिकल में हम इसी ओएमआर से संबंधित जानकारियों को प्राप्त करने वाले हैं, आइए शुरू करते हैं और ओएमआर के बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं।
OMR Ka Full Form :-
OMR का फुल फॉर्म "Optical Mark Recognition" होता हैं, इसे हम 'ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन' के नाम से जानते हैं।
- O - Optical
- M - Mark
- R - Recognition
ओएमआर की मदद से कॉपी को जल्दी तथा एकदम सही तरीके से चैक करने में बहुत ज्यादा मदद मिलती हैं क्यूंकि इसकी जांच कंप्यूटर के द्वारा किया जाता हैं।
इसके अलावा OMR का फुल फॉर्म "Optical Mark Reader" तथा "Optical Mark Reade" भी होता हैं।
OMR Full Form in Hindi :-
ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर अब तक आपको यह पता चल ही गया होगा कि ओएमआर (OMR) का फुल फॉर्म "Optical Mark Recognition" होता हैं।
Optical Mark Recognition का हिंदी भाषा में मतलब "ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन" ही होता हैं।
OMR का दूसरा फुल फॉर्म "optical Mark Reader" होता हैं जिसका हिंदी भाषा में मतलब "ऑप्टिकल निशान मान्यता" होता हैं।
- ओएमआर - ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन / ऑप्टिकल निशान मान्यता
ओएमआर (OMR) क्या हैं :-
कंप्यूटर तथा स्कैनर की मदद से विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों जैसे सर्वेक्षण, पुराने रिकॉर्ड तथा परीक्षा की उत्तर पुस्तिका (Exam Answer Sheet) की स्कैनिंग के द्वारा मानव चिन्हित डेटा को प्राप्त करने की प्रक्रिया ओएमआर (OMR) कहलाती हैं।
ओएमआर एक विशेष प्रकार का ऑप्टिकल स्कैनर होता है जिसका प्रयोग मुख्य रूप से पेन या पेंसिल के द्वारा बनाये गये निशान को पहचानने के लिए किया जाता हैं।
उदाहरण - आज के समय में बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवार को अपने उत्तर को रिकॉर्ड करने के लिए ओएमआर शीट दी जाती हैं, ओएमआर शीट में उत्तर वाले गोले को पेंसिल या पेन से भरना होता हैं।
ओएमआर (OMR) कैसे काम करता हैं :-
परीक्षा खत्म हो जानें के बाद ओएमआर शीट को ओएमआर स्कैनर में डाला जाता हैं जहाँ पर स्कैनर लेज़र लाइट (Laser Light) शीट पर डालता हैं और उन काले घेरे वाले निशान को स्कैन कर लेता हैं जहाँ पर आपने ओएमआर शीट में गोलों को पूरा black किया हुआ होता हैं।
जहां पर अपने गोलों को काला नहीं किया होता है वहां से लेज़र की मात्रा ज्यादा वापस आती हैं तथा जहाँ पर आपने गोलों को काला किया होता हैं वहां से लेज़र की मात्रा कम वापस आती हैं। इस तरीके से स्कैनर आपके द्वारा दिए गए उत्तरों को पहचान जाता है। इसका इस्तेमाल बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए किया जाता हैं।
ओएमआर (OMR) शीट कैसे भरें :-
आइये अब जानते हैं कि ओएमआर शीट को किस प्रकार से भरा जाता हैं-
- गोले को पूरी तरह से तथा गाढ़ा करना होता है, यदि आप इसे गाढ़ा नहीं करोगे तो यह मशीन को नहीं पकड़ेगा।
- कई छात्र ऐसे होते हैं जो गोले को पूरी तरह से नहीं भरते हैं, आपको ऐसा नहीं करना है आपको गोले को पूरा तथा गाढ़ा करना होता है यदि आप ऐसा नहीं करोगे तो आपका जवाब स्वीकार नहीं किया जाएगा अर्थात मशीन उसे पढ़ नहीं पाएगी।
- गोले के अलावा कहीं और कोई निशान नहीं बनाना चाहिए जैसे टिक मार्क या क्रॉस मार्क इत्यादि।
- सिर्फ एक ही गोले पर निशान बनाना चाहिए अगर आप एक से अधिक गोलों पर निशान बनाते हैं तो आपका जवाब स्वीकार नहीं किया जाता है।
- गोले को भरते समय आपको गोले के बाहर नहीं जाना चाहिए अर्थात आपको गोले के अंदर ही भरना होता है।
- गोला भरते समय यदि आपने कोई गोला भर दिया तो उसे बिगाड़े नहीं।
ओएमआर (OMR) के Applications :-
ओएमआर के कुछ मुख्य Applications के नाम इस प्रकार से हैं-
- Surveys
- Examinations
- Banking and Insurance Applications
- Evaluation and Feedback Forms etc.
ओएमआर (OMR) के फायदें तथा नुकसान :-
ओएमआर से फायदें तथा नुकसान दोनों होते हैं, आइये इसके फायदे तथा नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।
ओएमआर (OMR) के फायदें :-
ओएमआर से जो फायदे होते हैं वो इस प्रकार से हैं-
- इस प्रक्रिया में कंप्यूटर तथा स्कैनर की मदद से जवाबों को चैक किया जाता है जिससे समय की बहुत अधिक बचत होती है, ओएमआर की मदद से एक घंटे में लगभग 10,000 आंसर शीट को चैक किया जा सकता हैं।
- अगर हम कीबोर्ड के माध्यम से डाटा एंट्री करते हैं तो उसमें गलतियां हो सकती हैं लेकिन ओएमआर के द्वारा डाटा एंट्री करने में गलतियां होने की संभावना बहुत कम होती हैं।
- जब भी आपको ज्यादा मात्रा में लोगों का किसी प्रोडक्ट पर सर्वे करना होता हैं तो आप बहुत कम समय में सर्वे कर सकते हो तथा जल्द ही रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- डाटा को कलेक्ट करने के लिए बहुत अधिक झंझट नहीं करना पड़ता है, इसमें सिर्फ एक कंप्यूटर की मदद से डाटा को कलेक्ट कर सकते हैं।
ओएमआर (OMR) के नुकसान :-
दोस्तों ओएमआर के फायदे तो बहुत होते हैं परंतु इससे हमें कुछ नुकसान भी होते हैं, ओएमआर से जो नुकसान होते हैं वह इस प्रकार से है-
- ओएमआर (OMR) स्कैनर से डाटा या रिकॉर्ड को चेक करने के लिए आपकी ओएमआर शीट अच्छे से भरी होनी चाहिए, यदि आपकी शीट भरने में थोड़ी सी भी गलती हुईं हैं तो ओएमआर डाटा को कलेक्ट नहीं कर पाता हैं।
- इसको Multiple Choice के लिए डिज़ाइन किया गया हैं इसलिए यदि आप किसी Single Data को Collect करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहेंगे तो नहीं कर पाएंगे।
- यदि आपने गलती से कोई गलत आंसर भर दिया तो उसके बाद आप उसे करेक्ट नहीं कर सकते हैं इसलिए इसको भरते समय बहुत ही ध्यान देना पड़ता है।
ओएमआर (OMR) के अन्य फुल फॉर्म्स :-
ओएमआर के और भी बहुत सारे फुलफॉर्म होते हैं जिनमें से कुछ निम्न प्रकार से हैं-
- One More Round
- Optical Mark Reader
- Old Man Racing
- Optical Music Recognizer
- Online Membership Reporting
- Ontario Medical Review
- Old Mahabalipuram Road
- Office of Mental Retardation
- Olchak Market Research
- Orbea Monocoque Race etc.
FAQ :-
Qus 1: OCR Full Form?
Ans: OCR का फुल फॉर्म "Optical Character Recognition" होता हैं। हिंदी में इसे 'ऑप्टिकल करैक्टर पहचान' के नाम से जाना जाता हैं।
Qus 2: BCR Ka Full Form?
Ans: BCR का फुल फॉर्म "Bar Code Reader" होता हैं।
Qus 3: MICR Full Form in Computer?
Ans: MICR का फुल फॉर्म "Magnetic Inc Character Recognition" होता हैं। हिंदी में इसे 'चुम्बकीय इंक चरित्र पहचान' के नाम से जाना जाता हैं।
Qus 4: OMR Full Form in Dentistry?
Ans: इस फील्ड में OMR का फुल फॉर्म "Oral Maxillofacial Radiology" होता हैं।
आज आपने क्या सीखा :-
आज इस आर्टिकल में हमने OMR से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने OMR Full Form, OMR Full Form in Hindi, OMR Ka Full Form, ओएमआर क्या हैं, ओएमआर के फायदे तथा नुकसान, ओएमआर कैसे भरे तथा इसके अलावा ओएमआर के और बहुत सारे फुल फॉर्म के बारे में जानकारी प्राप्त की।
दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको ओएमआर से संबंधित बहुत सी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होंगी।
आशा करता हूं दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा तथा हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल गए होंगे जिनके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर आए थे।
आपको हमारा यह OMR Full Form आर्टिकल कैसा लगा हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और यदि हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट के द्वारा हमें जरूर बताएं।
यदि आप हमारे इस ओएमआर से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट के द्वारा हमें वह भी जरूर बताएं मुझे आपके फ़ीडबैक का इंतजार रहेगा।
प्रकार की और नयी-नयी जानकारियों को पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग www.Hindima.in पर रोजाना विजिट करते रहें (धन्यवाद)
No comments:
Post a Comment