Showing posts with label Jaankari. Show all posts
Showing posts with label Jaankari. Show all posts

Friday, August 27, 2021

एमएस वर्ड क्या होता है - एमएस वर्ड की विशेषतायें

MS Word Kya Hai ( एमएस वर्ड क्या होता है) :-

हैल्लो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम एमएस वर्ड के बारे में आपको बताने वाले है आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल MS Word Kya Hai है। 

एमएस वर्ड क्या है, इसको ओपन कैसे करते हैं तथा एमएस वर्ड से हमें क्या लाभ है इन सारी टॉपिक्स को हम इस आर्टिकल के अंदर बताने वाले हैं अगर आपको एमएस वर्ड के बारे में जानकारी चाहिए और यदि आप एमएस वर्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस पोस्ट पर आए हैं तो आप बहुत ही सही जगह आए हैं।  

आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी। आइए बिना आपका समय नष्ट करते हुए सीधे आपको एमएस वर्ड के बारे में जानकारी देते हैं।


ms-word-kya-hai

MS Word Ka Full Form :- 

MS Word का फुल फॉर्म  "Microsoft Word" होता हैं। MS Word, MS Office का एक एप्लीकेशन होता हैं। 

एमएस वर्ड क्या हैं :- 

MS Word एक कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम होता है जोकि Microsoft के द्वारा बनाया गया हैं। एम एस वर्ड की मदद से हम Editing, Formatting, Open, Share, Letter Writing, Mail, Mail Merge जैसे कार्यों को करते हैं।

एमएस वर्ड की मदद से हम बहुत से प्रकार के कार्यों को कर सकते हैं इसकी सहायता से हम Resume को बना सकते हैं, पत्र लिख सकते हैं, शादी के कार्ड को डिजाइन कर सकते हैं किसी नोटिस को राइट कर सकते हैं तथा इसके अलावा भी हम बहुत कार्य कर सकते हैं।



MS Word मे हम किसी लिखे गए शब्द को डिजाइन कर सकते हैं जिससे वह दिखने में और भी आकर्षक लगने लगता है इसकी सहायता से हम वर्ड्स की साइज को घटा बढ़ा सकते हैं, Font को Change कर सकते हैं, किसी वर्ड्स को गाढ़ा (Bold), इटालिक, अंडरलाइन आदि मे बदल सकते हैं। इसमें हम दिए गए अक्षरों को भिन्न भिन्न प्रकार के रंगों में बदल सकते हैं। 

MS Word की मदद से हम किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट को क्रिएट कर सकते हैं तथा उसको एडिट करने के बाद उसकी फॉर्मेटिंग कर सकते हैं उसको ओपन करके देख सकते हैं तथा उस डॉक्यूमेंट को हम शेयर भी कर सकते हैं.

एमएस वर्ड में हम किसी एक डाक्यूमेंट्स को एक साथ बहुत से लोगों को शेयर कर सकते हैं इसमें हम डॉक्यूमेंट को सेव करके भी रख सकते हैं उसको डिलीट भी कर सकते हैं तथा कॉपी पेस्ट भी कर सकते हैं।
आज के समय मे एमएस वर्ड का यूज़ पूरे विश्व भर में किया जा रहा है।



MS Word को Open कैसे करते हैं :- 

Ms word को open करने के लिये हमें कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होता हैं जो इस प्रकार से हैं -

  • सबसे पहले हमें अपने computer के home page को open करना होता हैं। 
  • इसके बाद हमकों नीचे दिए गए start वाले ऑप्शन पर click करना होता हैं। 
  • इसके बाद all programs के options वाले button पर click करना होता हैं। 
  • इसके बाद Ms office वाले ऑप्शन पर click करना होता हैं। 

  • फिर अंत मे Ms word वाले ऑप्शन पर click करना होता हैं। 

जैसे ही Ms word वाले ऑप्शन पर click करोगे तो आपके सामने Ms word का page open हो जाएगा।

MS word की विंडो को कई भागों मे विभाजित किया गया होता हैं आइये इसके बारे मे कुछ जान लेते हैं।

     

    Title Bar :- 

    टाइटल बार सबसे ऊपर उपस्थित पट्टी को कहते हैं। टाइटल बार में हमारे फाइल का नाम प्रदर्शित होता है, यदि हमारे फाइल को किसी नाम से सेव नहीं किया गया रहता तो टाइटल बार में document 1 show होता हैं।

    टाइटल बार के दाहिने तरफ तीन बटन प्रदर्शित होती है जिनको minimise, maximise, close button कहते हैं।

    Menu Bar :-

    टाइटल बार के नीचे जो पट्टी प्रदर्शित होती है उसको मेनू बार कहते हैं मेनू बार में बहुत से प्रकार के menu प्रदर्शित होते हैं जिनमें सबका अपना अलग-अलग कार्य होता है उनमें से प्रदर्शित कुछ मैन्यू के नाम इस प्रकार से है home, file, insert, view, page layout, references तथा mailings इत्यादि। 


    Scroll Bar :- 

    Scroll bar हमें राइट साइड में दिखाई पड़ता है इसका काम डॉक्यूमेंट के पेज को ऊपर से नीचे तथा पेज को नीचे से ऊपर करके दिखाना होता है। 


    Status Bar :- 

    स्टेटस बार में सबसे नीचे दिखाई पड़ता है। स्टेटस बार में हमें बहुत सारे ऑप्शन दिखाई देते हैं जैसे page number, number of words, zoom in and zoom out इत्यादि। 

    पेज नंबर के द्वारा आप अपने पेज नंबर पर स्टेटस को देख सकते हैं तथा नंबर ऑफ वर्ड्स की मदद से आप वर्ल्डस को अकाउंट कर सकते हैं तथा zoom in and zoom out की मदद से page को छोटा बड़ा करके देख सकते हैं।

     

    Writing Area :- 

    Writing area को हम text area भी कहते हैं। यह एमएस वर्ल्ड का सबसे बड़ा भाग होता है शुरुआत में यही भाग सादा दिखाई देता है इसी राइटिंग एरिया में हम अपने डाक्यूमेंट्स को क्रिएट करते हैं और उसको डिजाइन करते हैं। 


    MS Word की विशेषतायें :- 

    Ms word की बहुत सारी विशेषतायें हैं जिससे यह पूरे विश्व-भर मे विख्यात हैं। आइये हम Ms word की विशेषतायें के बारे मे कुछ जानते हैं।

    • इसमें हम केवल selected words की साइज को ही change कर सकते हैं ओर इसके अलावा इसके font को भी change कर सकते हैं। जैसे font size, font colour, bold, italik, underline इत्यादि। 
    • इसमें आप paragraph से रिलेटेड सारे कार्यों को कर सकते हैं  जैसे numbering, bullets। 
    • Page background का use कर सकते हैं। 
    • Theme का use कर सकते हैं। 
    • टेबल्स create कर सकते हैं। 
    • Header and footer का use करके अच्छा document create कर सकते हैं। 
    • Page setup कर सकते हैं। 
    • Link की adding कर सकते हैं। 
    • विभिन्न प्रकार के symbols का use करके अच्छा डाक्यूमेंट्स create कर सकते हैं। 



      MS Word का उपयोग :- 

      एमएस वर्ड का उपयोग ऑफिसों में ज्यादातर किया जाता है इसके अलावा भी एमएस वर्ल्ड का उपयोग बहुत से जगहों पर किया जाता है।  एम एस वर्ड की मदद से हम कैसे प्रकार के डाक्यूमेंट्स को क्रिएट कर सकते हैं तथा उसकी फॉर्मेटिंग उसको डिजाइन करके उसको एक नया लुक प्रदान करते हैं। 

      एमएस वर्ड सीखने के बाद हम किसी भी ऑफिस में जॉब करके महीने का 12000 से लेकर 40000 तक की जॉब आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। 

      कंप्यूटर पर यदि आपको निम्नलिखित प्रकार के कार्यों को करना है जैसे टाइपिंग, डाटा एंट्री, एकाउंटिंग तथा मेलिंग इत्यादि तो इसके लिए आपके पासव एमएस वर्ड की जानकारी भी अवश्य होनी चाहिए क्योंकि एमएस वर्ड कंप्यूटर की एक बेसिक जानकारी होती है जिसका उपयोग कंप्यूटर में कार्य कर रहे लगभग सभी प्रकार के क्षेत्रों में किया जाता है अता अगर आपको कंप्यूटर्स के फील्ड में कोई जॉब करनी है तो उसके लिए आपको एमएस वर्ड के बारे में जानकारी अवश्य होनी चाहिए। 


      FAQ :-

      Qus 1: एमएस वर्ड में क्या क्या बना सकते हैं?

      Ans: MS Word की मदद से हम Resume को बना सकते हैं, पत्र लिख सकते हैं, शादी के कार्ड को डिजाइन कर सकते हैं किसी नोटिस को राइट कर सकते हैं तथा इसके अलावा भी हम बहुत कार्य कर सकते हैं।

      Qus 2: एमएस वर्ड क्या है समझाइए?

      Ans: MS Word एक कंप्यूटर एप्लीकेशन प्रोग्राम होता है जोकि Microsoft के द्वारा बनाया गया हैं।

      Qus 3: एमएस वर्ड इतना प्रसिद्ध क्यों है?

      Ans: Ms word की मदद से हम किसी भी प्रकार के डॉक्यूमेंट को क्रिएट कर सकते हैं तथा उसको एडिट करने के बाद उसकी फॉर्मेटिंग कर सकते हैं उसको ओपन करके देख सकते हैं तथा उस डॉक्यूमेंट को हम शेयर भी कर सकते हैं।

      Conclusion :-

      दोस्तों इस आर्टिकल में हमने एमएस वर्ड के बारे में डीटेल्स में बताया है अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको एमएस वर्ड के बारे में पता चल गया होगा आर्टिकल के अंदर हमने निम्नलिखित टॉपिक पर जानकारी दी है जैसे एमएस वर्ड का पूरा नाम क्या है, ms word kya hai, एमएस वर्ड को ओपन कैसे करते हैं, एमएस वर्ड की विशेषताएं तथा एमएस वर्ड का उपयोग कहां कहां पर होता है। 

      इस आर्टिकल को पढ़ने से यही निष्कर्ष निकलता हैं की यदि हमें computer के field मे किसी भी प्रकार की jobs करनी हैं तो हमें ms word के बारे मे जानकारी होनी चाहिए क्यूंकि ms word का use कंप्यूटर के हर एक field मे किया जाता हैं। 

      उम्मीद करता हूं दोस्तों हमारा यह आर्टिकल ms word kya hai आपको जरूर पसंद आया होगा और हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको जरूर कुछ ना कुछ नया सीखने को मिला होगा.

      दोस्तों हमारे इस आर्टिकल को लेकर यदि आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है या इसके अलावा आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें अभी नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। 

      Friday, July 9, 2021

      Zodiac Sign by Name in Hindi - राशि चक्र के नाम हिंदी में

      दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल zodiac signs in hindi हैं, आज इस आर्टिकल में हम zodiac sign by name तथा zodiac signs के बारे में हिंदी तथा इंग्लिश दोनों में जानकारी प्राप्त करेंगे। क्या आप zodiac signs से संबंधित प्रश्नों के उत्तर के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं, यदि आप zodiac signs से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रश्न के उत्तर के लिए इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप बिल्कुल सही जगह आ गए हैं। 

      आज इस आर्टिकल में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं बस आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। मैं वादा करता हूं हमारा यह आर्टिकल पढ़कर आपके मन में जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे, आईये शुरू करते हैं और इसके बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं-


      Zodiac Signs in Hindi :- 

      दोस्तों ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिनकी ज्योतिष में आस्था होती है शायद आप भी उनमें से एक है। दोस्तों अगर आप ज्योतिष में आस्था रखते हैं तो आपको अपनी राशि के बारे में जानकारी अवश्य होगी। 

      दोस्तों यदि आपको अपनी राशि की जानकारी नहीं है अर्थात आप नहीं जानते हैं कि आपकी राशि क्या है तो इसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें, हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपको अपनी राशि तथा इसके अलावा और भी बहुत सी जानकारी प्राप्त होंगी। 


      नाम के पहले अक्षर के अनुसार राशि कैसे पता करें (Zodiac Sign by Name) :-

      दोस्तों लगभग सभी व्यक्तियों को अपनी राशि पता होती है परंतु यदि आपको अपनी राशि नहीं पता है तो आप आगे दी गई जानकारी के द्वारा अपनी राशि को पता कर सकते हैं। 

      दोस्तों आपको बता दे कि हमारे नाम के पहले अक्षर के आधार पर ही हमारी राशि का निर्धारण होता है, राशि के बारे जानकारी पाने के लिए हमें स्नातक करने आवश्यकता है।  नीचे दी गई जानकारी के मुताबिक किसी भी व्यक्ति की राशि का पता लगाया जा सकता हैं। 


      1. मेष (Arise) :- 

      जिन व्यक्तियों का नाम चू, चे, चो, ल, ली, लू, ले, लो, अ इत्यादि अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'मेष राशि' होती हैं। 


      2. वृषभ (Taurus) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम इ, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो इत्यादि अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'वृषभ राशि' होती हैं। 


      3.मिथुन (Gemini) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम का, की, कू, घ, ड़, छ, के, को, ह इत्यादि अक्षरों से शुरू होता है उनकी 'मिथुन राशि' होती है। 


      4.कर्क (Cancer) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो इत्यादि अक्षरों से शुरू होता है उनकी 'कर्क राशि' होती है। 


      5. सिंह (Leo) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम मा, मी, मु, मे, मो, टा, टी, टू, टे इत्यादि अक्षरों से शुरू होती है उन व्यक्तियों की 'सिंह राशि' होती है। 


      6. कन्या (Virgo) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम टो, पा, पी, पु, ष, ण, ठ, पे, पो इत्यादि जैसेअक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'कन्या राशि' होती है। 


      7. तुला (Libra) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते इत्यादि जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'तुला राशि' होती है। 


      8. वृश्चिक (Scorpio) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू इत्यादि जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'वृश्चिक राशि' होती है। 


      9. धनु (Sagittarius) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे इत्यादि जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'धनु राशि' होती है। 


      10. मकर (Capricorn) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी इत्यादि जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'मकर राशि' होती है।


      11.  कुम्भ (Aquarius) :- 

      जिन व्यक्तियों के नाम गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा इत्यादि जैसे अक्षरों से शुरू होते हैं उनकी 'कुंभ राशि' होती है। 


      12. मीन (Pisces) :-

      जिन व्यक्तियों के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ज्ञ, दे, दो, चा, ची इत्यादि होता है उनकी 'मीन राशि' होती है। 


      ऊपर दी गई जानकारी के मुताबिक अब आप किसी भी किसी भी व्यक्ति के राशि का पता बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं, जैसे मान लो किसी व्यक्ति का नाम राहुल है तो इस नाम का पहला अक्षर 'रा' हैं तथा रा अक्षर तुला राशि के अंतर्गत आता है इसलिए राहुल व्यक्ति के नाम की 'तुला राशि' होगी।

      उम्मीद करता हूं दोस्तों अब तक आपको यह पता चल गया होगा कि व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर के आधार पर व्यक्ति की राशि की जानकारी किस प्रकार से प्राप्त की जाती है। 



      राशि कितने प्रकार के होते हैं :- 

      दोस्तों 12 प्रकार की राशियां होती है, जिनके नाम निम्न प्रकार हैं-

      1. मेष (Arise)
      2. वृषभ (Taurus)
      3. मिथुन (Gemini)
      4. कर्क (Cancer, Sign of Cancer zodiac)
      5. सिंह (Leo)
      6. कन्या (Virgo)
      7. तुला (Libra)
      8. वृश्चिक (Scorpio, Signs of the Scorpio Zodiac)
      9. धनु (Sagittarius)
      10. मकर (Capricorn)
      11. कुम्भ (Aquarius)
      12. मीन (Pisces)


      राशियों के चिन्ह :- 

      दोस्तों ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर अब तक आपको यह पता चल गया होगा कि कुल 12 प्रकार की राशियां होती है। इन 12 प्रकार की राशियों के अलग-अलग निशान (चिन्ह) होते हैं, इन 12 राशियों के चिन्हों को आप नीचे दी गई फोटो की मदद से देख सकते हैं। 


      zodiac signs, zodiac signs pic, zodiac sign, zodiac

      दोस्तों कुल 12 प्रकार की राशियां होती है तथा उन 12 प्रकार की राशियों के चिन्ह को आप ऊपर दिए गए चित्र में आसानी से देख सकते हैं। 



      राशियों के चिन्ह का मतलब :- 

      दोस्तों अब तक आपको पता चल गया होगा कि कुल 12 प्रकार की राशियां होती है तथा इन बारहों राशियों के अलग-अलग चिन्ह भी होते हैं जिनका अपना एक मतलब होता है। आइए जानते हैं कि इन 12 राशियों के चिन्ह क्या होते हैं तथा इनका मतलब क्या होता है-


      1. मेष :- 

      मेष राशि का चिन्ह "मेड़ा" होता हैं, ये जातक स्वभाव से उत्साही, अड़ियल मगर धुनी होते हैं। 


      2. वृषभ :- 

      वृषभ राशि का चिन्ह "बैल" होता हैं, इस राशि के लोग जातक परिश्रमी होते हैं तथा अपने कार्य में लगे  रहना इनका स्वाभाव होता हैं। 


      3. मिथुन :- 

      मिथुन राशि के लोग बुद्धिमान तथा कल्पनाशील होते हैं। 


      4. कर्क :- 

      कर्क राशि के लोगों का स्वभाव केकड़े की तरह होता है इस राशि के लोग अवसर को चारों तरफ से लपकते हैं। 


      5. सिंह :- 

      इस राशि का चिन्ह शेर का मुख होता है, ये गर्म स्वाभाव के, कुछ आलसी तथा राजसी प्राकृति के होते हैं। 


      6. कन्या :- 

      इस राशि का चिन्ह 'कन्या' होती हैं, इस राशि के लोग कलात्मक रूपी तथा शांति प्रकृति के होते हैं। 


      7. तुला :- 

      इस राशि का चिन्ह 'तराजू' होता हैं, इस राशि के लोग प्रेमी तथा अत्यंत व्यावहारिक वृत्ति के होते हैं। 


      8. वृश्चिक :- 

      इस राशि का चिन्ह 'बिच्छू' होता हैं, इस राशि के लोग गर्म स्वभाव के होते हैं तथा न्याय के लिए होते हैं। 


      9. धनु :- 

      इस राशि का चिन्ह 'धनुष-तीर' होता है, इस राशि के लोग गंभीर स्वाभाव के तथा न्यायप्रिय वृत्ति के तथा दृढ़ निश्चयी होते हैं। 


      10. मकर :- 

      इस राशि का चिन्ह 'मगर' होता हैं, इस राशि के लोग अत्यंत चालाक, चौकन्ने तथा परिस्थिति के अनुरूप व्यवहार करने वाले होते हैं।


      11.  कुम्भ :- 

      इस राशि के लोग स्थिर वृत्ति के व्यावहारिक होते हैं। 


      12. मीन :- 

      इस राशि की चिन्ह 'मछली' होती है, इस राशि के लोग कलात्मक वृत्ति के, सात्विक बुद्धि वाले और वैभव तथा वैभवप्रिय होते हैं। 

      दोस्तों ऊपर मैंने आपको लगभग सभी राशियों के चिन्ह तथा उन राशियों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दी हैं।



      आज आपने क्या सीखा :- 

      दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने होने वाली 12 प्रकार की राशियों के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस आर्टिकल में हमने विभिन्न प्रकार की राशियां, राशियों के चिन्ह तथा राशियों के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी प्राप्त की। अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको राशियों से संबंधित बहुत-सी प्रकार की जानकारियां प्राप्त हुई होंगी तथा मैं आशा करता हूं दोस्तों आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिसके लिये आप हमारे इस ब्लॉग पर आये थे। 

      दोस्तों हमारा यह आर्टिकल zodiac signs in hindi आपको कैसा लगा हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बतायें तथा यदि हमारे इस आर्टिकल से सम्बंधित आपके मन मे कोई प्रश्न हैं तो हमें कमेंट के द्वारा जरुर बतायें। अगर हमारे इस zodiac signs आर्टिकल पर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरुरत बताये, दोस्तों मुझे आपके फीडबैक का इंतज़ार रहेगा। 

      अगर हमारे द्वारा दी गयी यह zodiac sign से सम्बंधित जानकारी आपको पसंद आयी हो तो इसे अपने फ्रैंड्स के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी शेयर करें। इसी तरह की जानकारी को पाने के लिये हमारे इस ब्लॉग www.Hindima.in पर रोजाना विजिट करते रहें (धन्यवाद)

      Communication Skills in Hindi - कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे इम्प्रूव करें

      हैल्लो दोस्तों hindima.in ब्लॉग में आपका स्वागत है, दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम आपको communication skills in hindi के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कम्युनिकेशन स्किल क्या है तथा कम्युनिकेशन स्किल्स को कैसे इंप्रूव करें इत्यादि जैसे प्रश्नों के उत्तर देने वाले हैं। 

      अगर आप अपनी कम्युनिकेशन स्किल को इंप्रूव करना चाहते हैं तथा अपनी लाइफ में सफल होना चाहते हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। दोस्तों अगर आप कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित प्रश्न के उत्तर के लिए हमारे इस ब्लॉग पर आए हैं तो आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 

      मैं वादा करता हूं हमारे इस आर्टिकल को पढ़कर आपके मन में कम्युनिकेशन स्किल्स से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। कम्युनिकेशन एक ऐसी चीज होती है जिससे आप किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं, आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी होंगी तो आप किसी भी व्यक्ति को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। 

      अगर आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल है तो लोगों को आपसे बात करने में अच्छा लगेगा और लोग आपसे बात करने में रूचि लेंगे, लोगों के प्रति अपनी एक अच्छी छवि बनाने के लिए हमारे पास कम्युनिकेशन स्किल होना बहुत ही आवश्यक होता है। 

      दोस्तों दुनिया के हर क्षेत्र में कम्युनिकेशन स्किल बहुत ही काम आती है चाहे वह जॉब का क्षेत्र हो या फिर बिजनेस का क्षेत्र हो अगर आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल है तो आप लोगों के प्रति अपनी एक अच्छी छवि बना सकते हैं। 

      कम्युनिकेशन स्किल एक ऐसी चीज होती है जो आपको दूसरों से जोड़ती है अगर आपको अपनी लाइफ में सफल होना है तो आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होने चाहिए। चलिए communication skills in hindi के बारे में डिटेल में जानकारी प्राप्त करते हैं- 


      Communication Skills in Hindi :- 

      communication skills in hindi

      दोस्तों कम्युनिकेशन हमारी पर्सनालिटी का एक हिस्सा होती है, अगर हमारे पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होंगी तो लोग हमसे बात करने में रुचि लेंगे तथा यदि हमारे पास कम्युनिकेशन स्किल नहीं होगी तो लोग हमसे बात करना पसंद नहीं करेंगे। 

      अगर हमारे पास अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होंगी तो लोग हमारी ओर आकर्षित होंगे और हमसे बात करने में रूचि रखेंगे तथा यदि हमारी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी नहीं होगी तो कोई भी व्यक्ति हमसे बात करना पसंद नहीं करता है अर्थात कोई भी व्यक्ति हमसे बात करने में रुचि नहीं रखता है। 

      कम्युनिकेशन बातचीत करने का एक हिस्सा होती है तथा बातचीत करना भी एक कला होती है जो सभी के पास नहीं होती है, अगर आपके पास बातचीत करने की कला है तो आप किसी भी व्यक्ति को अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं और लोग आपसे बात करने में रुचि भी रखेंगे। 

      जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो आप उसके बोलने के तरीके से ही उसके कम्युनिकेशन स्किल का अंदाजा लगा सकते हैं कि उस व्यक्ति की कम्युनिकेशन स्किल कैसी हैं।

      बात करने का एक अच्छा तरीका होता है जोकि कम्युनिकेशन स्किल्स से ही आता है। अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी होती है तो इससे आपके प्रति लोगों की एक अच्छी पहचान बनती है। 


      संचार कौशल को विकसित करना क्यों जरूरी है (Why it is important to develop communication skills) :- 

      दोस्तों आपको पता ही होगा कि आज का युग कंपटीशन का युग हो गया है आप चाहे जिस क्षेत्र में जाओगे वहां पर आपको बहुत ज्यादा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। अगर आप उस कंपटीशन में सक्सेस पाना चाहते हैं तो आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स की आवश्यकता होनी चाहिए। 

      आपको चाहे लिखकर कम्युनिकेट करना हो या बोलकर कर कम्युनिकेट करना हो, आप बिना एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स के सक्सेस नहीं पा सकते हैं। आजकल तो बहुत से जॉब के लिए साक्षात्कार (Interview) की परीक्षा में कराई जाती है अगर आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होगी तभी आप इंटरव्यू में पास हो सकते हैं। 

      इसके अलावा बहुत सी परीक्षाएं ऐसी होती है जहां पर आपको अपनी कम्युनिकेशन स्किल को लिखकर प्रदर्शित करना होता है, अगर आपको एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स के बारे में जानकारी है तो आप अपने जवाबों को अच्छे प्रकार से लिखकर प्रदर्शित कर सकते हैं। 

      इन सबके अलावा अगर आपके पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होगी तो लोग आपसे बात करने में रूचि रखेंगे तथा आप के प्रति लोगों का सम्मान तथा आदरभाव बढ़ता है। 

      वहीं दूसरी तरफ अगर आपके पास कम्युनिकेशन स्किल की जानकारी नहीं है तो आप किसी से अच्छे प्रकार से बातचीत नहीं कर पाएंगे तथा कोई भी व्यक्ति आपसे बात करने में रुचि नहीं लेगा। 

      इन सबके अलावा कम्युनिकेशन स्किल इसलिए जरूरी होता है क्योंकि इसकी सहायता से लोगों में हमारी एक विशेष रूप से पहचान बनती है। 


      Communication Skills का महत्व :- 

      आज के समय में किसी भी व्यक्ति को अपनी बातों से संतुष्ट करना कोई आसान काम नहीं है क्योंकि आजकल सभी लोग शिक्षित हो गए हैं और सब कुछ समझने लगे हैं इसलिए हम किसी भी व्यक्ति को उल्टी-सीधी बातों से संतुष्ट नहीं कर सकते हैं। 

      अगर हमें किसी व्यक्ति को अपनी बातों से संतुष्ट करना है तो हमें अपनी बातों को बहुत ही अच्छे तरीके से और साफ साफ शब्दों में कहना होता है और यह तभी संभव हो पाता है जब हमारे पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होती है। 

      आजकल लगभग किसी भी क्षेत्र में जॉब के लिए जाओ तो पहले वहां साक्षात्कार यानी कि इंटरव्यू होता है जहां पर आप से प्रश्न किए जाते हैं। 

      भले ही आपको उस प्रश्न का उत्तर पता हो किंतु अगर आपने उस प्रश्न का उत्तर गलत तरीके से दिया तो सामने वाले पर इसका प्रभाव पड़ता है, इसलिए हमारे पास कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत ही जरूरी होता है। 
      अगर हमारे पास कम्युनिकेशन स्किल है तो हम किसी भी प्रश्न का उत्तर बहुत ही अच्छे प्रकार से प्रस्तुत कर सकते हैं और सामने वाले को अपने उत्तरों से संतुष्ट कर सकते हैं। 

      यदि उसके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर हमें सही प्रकार से ना पता हो तथा हमारा कम्युनिकेशन अर्थात बातचीत करने का तरीका अच्छा है तो सामने वाला हमारी बातों से प्रभावित हो जाता है। इसलिए आज के समय में हमारे पास एक अच्छे कम्युनिकेशन स्किल होने की बहुत ही आवश्यकता है तथा एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल का आज के समय में बहुत अधिक महत्व भी है। 



      Communication Skills को कैसे इंप्रूव करें :- 

      दोस्तों अब हम आपको कम्युनिकेशन स्किल को इंप्रूव करने के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिससे कि आप किसी भी व्यक्ति के सामने अपनी बातों को अच्छे तरीके से रख सकेंगे तथा आपके प्रति लोगों में एक अच्छी पहचान बनेगी तथा लोग आपसे बात करने में रूचि रखेंगे। 


      1. बॉडी लैंग्वेज सही रखे :- 

      कम्युनिकेशन स्किल में सबसे ज्यादा बॉडी लैंग्वेज की भूमिका होती है, जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करते हैं तो सामने वाले व्यक्ति को आपकी बॉडी भी दिखाई पड़ती है।

      जब भी आप किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करें तो अपनी बॉडी लैंग्वेज को कंट्रोल में रखें ऐसा नहीं है कि आप कुछ और बोल रहे हैं तथा आपकी बॉडी लैंग्वेज कुछ और बोल रही है। 

      जबकि आप किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति आपकी बॉडी लैंग्वेज को भी देखता है इसीलिए आप अपनी बॉडी लैंग्वेज को कंट्रोल में रख कर बात करें। 


      2. बातें ध्यान से सुने :- 

      जब भी आप किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करें तो सामने वाले की बातों को बहुत ही ध्यान से सुने क्योंकि एक अच्छे कम्युनिकेशन के लिए जितना जरूरी बोलना होता है उतना ही जरूरी सामने वाले की बात सुनना भी होता है। 

      अगर आप सामने वाले की बातों को ध्यान से सुनेंगे तभी आप उसका उत्तर सही तरीके से दे पाएंगे इसीलिए जब भी किसी से कम्युनिकेट करें तो सामने वाले की बातों को बहुत ही ध्यान से सुने। 

      अगर आप सामने वाले की बात ध्यान से नहीं सुनेंगे तो उसको यह लगेगा कि आप उससे बात करने में इंटरेस्टेड नहीं है और फिर वह भी आपसे कम्युनिकेट करने में इंटरेस्ट नहीं लेगा। 


      3. चेहरे पर स्माइल रखें :- 

      जब आप किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करें तो आप अपने चेहरे पर थोड़ी सी स्माइल रखें ताकि सामने वाले को यह न लगे कि आप उनकी बातों से बोर हो रहे हैं। इससे वह व्यक्ति आपसे बात करने में रुचि लेगा और एक अच्छी कन्वर्शन होंगी। 


      4. कॉन्फिडेंट रहे :- 

      जब भी आप अपनी किसी बात को प्रेजेंट करें तो पूरे विश्वास के साथ उसे प्रेजेंट करें ताकि सामने वाले को आपकी बातों पर विश्वास हो जाए। 

      अगर आप अपनी बातों को झिझकते हुए रखेंगे तो सामने वाला कभी भी आपकी बातों पर विश्वास नहीं कर पाएगा इसीलिए जब भी आप किसी बात को कहे तो उसे पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहें। 


      5. साफ-साफ शब्द कहें :- 

      जब आप किसी व्यक्ति से बातचीत करें तो अपनी बातों को साफ-साफ कहें, आप बात करते समय जिन शब्दों का प्रयोग करें वो एकदम क्लियर होने चाहिए। 

      बात करते समय अटक अटक कर बातचीत ना करे तथा अपने शब्दों को साफ साफ कहें। इससे एक अच्छी कन्वर्शन होती है। 


      6. आवाज की धुन :- 

      जब भी किसी व्यक्ति से बातचीत करें तो अपनी आवाज की धुन, ना तो ज्यादा तेज़ रखे और ना ही ज्यादा स्लो रखें, आप अपनी आवाज की धुन को सुनने वाले व्यक्ति की दूरी के हिसाब से कम या ज्यादा रखें। 


      7. आई कांटेक्ट करके बात करें :- 

      जब आप किसी व्यक्ति से बात करें तो उससे आई कांटेक्ट करके बात करें, जब आप किसी व्यक्ति से उसकी आंखों में देख कर बात करते हैं तो इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता है तथा सामने वाला व्यक्ति आपकी बातों को सुनने तथा आपसे बात करने में रुचि रखता है। 

      यदि आप आई कांटेक्ट करके बात नहीं करते हैं तो सामने वाले को यह लगता है कि आप उनसे बात करने में रुचि नहीं ले रहे हैं तथा आप बोर हो रहे हैं इससे एक अच्छी कम्युनिकेशन नहीं हो पाती है। 


      8.पॉइंट टू पॉइंट बात करें :- 

      जब भी किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करें तो उससे पॉइंट टू पॉइंट करके बातचीत करें, कभी-कभी ऐसा होता है लोग एक दूसरे से बात करते समय एक ही साथ में पूरी बात को बोल देते हैं जिससे सामने वाला व्यक्ति कुछ भी नहीं समझ पाता है। 

      इसलिए आप जब भी किसी से बातचीत करें तो पॉइंट टू पॉइंट बातें करें जिससे सामने वाले को आपकी बातें अच्छे से समझ में आए। 


      9. सही शब्दों का प्रयोग करें :- 

      जब भी किसी व्यक्ति से बातचीत करें तो केवल सही शब्दों का ही प्रयोग करें, अगर आप गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं तो लोग आपसे बात करने में रुचि नहीं रखेंगे। 

      अगर आप सही शब्दों का प्रयोग करके बातचीत करेंगे तो लोग आपको एक अच्छा व्यक्ति समझेंगे और आपसे बात करने में रुचि भी रखेंगे तथा इसके अलावा आपके प्रति लोगों का सम्मान भी बढ़ेगा। 


      10. व्यक्ति को समझें :- 

      सभी इंसानों से बात करने का तरीका अलग-अलग होता क्योंकि कोई व्यक्ति आपसे छोटा होता है, कोई आपसे बड़ा होता है तथा कोई व्यक्ति आपके बराबर का होता है इसीलिए जब आप किसी व्यक्ति से बात करें तो पहले उस व्यक्ति को समझ ले कि उससे किस तरह की बात करनी है। 

      जैसे जब आप अपने से छोटे अर्थात बच्चों से बात करते हैं तो उसका तरीका अलग होता है तथा जब आप अपने से बड़े किसी व्यक्ति से बातचीत करते हैं तो उसका तरीका अलग होता है इसके अलावा जब आप ऑफिस में होते हैं तो वहां पर बातचीत करने का तरीका अलग होता है तथा घर पर बात करने का तरीका अलग होता है। 

      इसलिए जब भी आप किसी से बातचीत करें तो पहले उस व्यक्ति को समझ ले कि उस व्यक्ति से किस तरह की बात करना सही रहेगा। 


      11. रिस्पेक्ट दे :- 

      जब भी आप किसी व्यक्ति से बात करें तो उस व्यक्ति को तथा उसकी बातों को भी रिस्पेक्ट दे इससे वह आपसे बात करने में रूचि लेगा। 

      जब भी किसी व्यक्ति से बात करें तो उनकी बातों को ध्यान से सुने तथा उनकी बातों को रिसपेक्ट दे ऐसा करके आप एक अच्छा कन्वर्शन कर सकते हैं। 


      12. बातों को पूरा करें तथा करने दें :- 

      जब भी आप किसी व्यक्ति से बातचीत करें तो अपनी बातों को पूरा कहें तथा सामने वाले को भी उसकी पूरी बात कहने दे, उसकी बातों को बीच में काटने की कभी भी कोशिश ना करें नहीं तो सामने वाले को यह लगेगा कि आप उनकी बातों में रुचि नहीं ले रहे हैं और वो आपसे भी बात करने में रूचि नहीं लेगा। इसलिए जब भी किसी व्यक्ति से कम्युनिकेट करें तो अपनी बातों को पूरा कहें तथा सामने वाले को भी अपनी पूरी बात कहने दे। 


      13. रोज प्रैक्टिस करें :- 

      इसके अलावा अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को इंप्रूव करने के लिए इसकी रोज प्रैक्टिस करें, इसकी रोजाना प्रैक्टिस करने से धीरे-धीरे आपकी कम्युनिकेशन स्किल इंप्रूव हो जाती है। 

      अगर आप हमारे द्वारा बताए गए इन सभी बातों को ध्यान में रखकर कम्युनिकेट करते हैं तो आपकी कम्युनिकेशन स्किल अच्छी मानी जाती है तथा आप हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 



      Communication Skills के लाभ :- 

      दोस्तों अगर हमारे पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होंगी तो इससे हमारा ही फायदा होता है तथा इससे हमें बहुत से प्रकार के लाभ भी होते हैं, यदि हमारे पास एक अच्छे कम्युनिकेशन स्किल है तो उससे जो जो लाभ होते हैं उनमें से कुछ निम्न प्रकार से हैं- 

      • अगर हमारे पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होगी तो लोग हमसे बात करने में रुचि रखते हैं तथा हमसे बात करते समय बोरिंग नहीं महसूस करते हैं। 
      • अगर हमारे पास एक अच्छे कम्युनिकेशन स्किल है तो हम इतना भी कंपटीशन हो उसमें सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 
      • अगर दूसरों के साथ बातचीत करने में हमारा कम्युनिकेशन स्किल अच्छा रहता है तो हमारे प्रति सामने वाले व्यक्ति का आदर सम्मान बढ़ जाता है। 
      • अगर हमारे पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल होगी तो लोग हमें एक अच्छा एवं समझदार व्यक्ति समझेंगे। 
      • एक अच्छा कम्युनिकेशन स्किल होने पर हम किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। 
      • अच्छा कम्युनिकेशन स्किल होने पर हम सामने वाले व्यक्ति को अपनी बातों से संतुष्ट कर सकते हैं। 
      • अगर हमारे पास एक अच्छा कम्युनिकेशन स्किल है तो हम अपनी बातों को बहुत ही अच्छे प्रकार से किसी के सामने रख सकते हैं तथा लोग हमारी बातों पर विश्वास भी करते हैं। 
      इन सबके अलावा कम्युनिकेशन स्किल होने से हमें और भी बहुत से फायदे होते हैं। 


      निष्कर्ष :- 

      इस आर्टिकल को पढ़कर यही निष्कर्ष निकलता है कि कम्युनिकेशन अर्थात किसी से बातचीत करना एक कला है जिसके द्वारा हम किसी भी व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं।आज के समय में कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत ही जरूरी हो गया है क्योंकि आजकल लोग शिक्षित तथा समझदार हो गए हैं जब तक उनको उनके उनके प्रश्न का उत्तर ठीक प्रकार से ना दिया जाए तब तक वो संतुष्ट नहीं होते हैं। 

      सामने वाले व्यक्ति को संतुष्ट करने के लिए हमारे पास कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत जरूरी है क्यूंकि अगर हमारे पास एक अच्छी कम्युनिकेशन स्किल है तभी हम अपनी बातों को सामने वाले के समक्ष अच्छे प्रकार से प्रस्तुत कर पाएंगे और उन्हें संतुष्ट कर पाएंगे। 



      आज आपने क्या सीखा :- 

      आज इस आर्टिकल में हमने कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित बहुत से प्रकार की जानकारियों को प्राप्त किया, इस आर्टिकल में हमने कम्युनिकेशन स्किल क्या हैं, कम्युनिकेशन स्किल क्यों जरूरी है, कम्युनिकेशन स्किल को इंप्रूव कैसे करें तथा कम्युनिकेशन स्किल के लाभ इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

       दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित बहुत सी जानकारियां प्राप्त हुई होंगी तथा मैं आशा करता हूं दोस्तों आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिसके लिए आप हमारे ब्लॉग पर आकर हमारे इस आर्टिकल को पढ़ रहे थे। 

      अगर हमारे इस आर्टिकल communication skills in hindi से संबंधित आपके मन में किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न है जो आप हमसे पूछना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आप हमारे इस कम्युनिकेशन से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं तो वह कमेंट के द्वारा जरूर बताएं मुझे आपके फीडबैक का इंतजार रहेगा।

      अगर हमारे द्वारा कम्युनिकेशन स्किल से संबंधित यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर भी शेयर करें। इसी प्रकार की और नयी-नयी जानकारियों को पाने के लिए हमारे इस www.Hindima.in ब्लॉग पर रोजाना विजिट करते रहें (धन्यवाद)

      Wednesday, July 7, 2021

      Nurse Course Information in Hindi - नर्सिंग कोर्स क्या होता हैं

      हैल्लो दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम एक बहुत ही इंटरेस्टिंग टॉपिक के बारे में चर्चा करने वाले हैं, आज के हमारे इस आर्टिकल का टाइटल nurse course information in hindi हैं। मतलब आज इस आर्टिकल में हम नर्सिंग से संबंधित जानकारियों को देने वाले हैं।

      अगर आपको नर्सिंग या नर्सिंग कोर्स से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी चाहिए तो उसके लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें। मैं वादा करता हूं हमारा यह आर्टिकल पढ़कर आपके मन में नर्सिंग कोर्स से संबंधित जितने भी प्रश्न होंगे आपको उन सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे। तो चलिए फिर शुरू करते हैं और नर्सिंग कोर्स के बारे में डिटेल्स में जानकारी प्राप्त करते हैं-


      nurse-course-information-in-hindi

      Nurse Course information in hindi :- 

      क्या आपने कभी यह सोचा है कि अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ तथा मरीजों की सेवा करते हुए जो पुरुष/स्त्रियां दिखाई देती है उन्हें क्या बोलते हैं तथा वो कौन होते हैं? 

      दोस्तों अस्पतालों में जो डॉक्टरों के साथ तथा मरीजों की सेवा करते हुए जो पुरुष/स्त्रियां दिखाई देती हैं उन्हें हम नर्स करते हैं तथा उनके द्वारा किये जाने वाले कामों को नर्सिंग कहा जाता है। 

      आज के समय में बहुत से नए-नए अस्पतालों का निर्माण किया जा रहा है तथा उसमें मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है इस स्थिति में हमें रोगियों की देखरेख तथा उनकी सेवाओं के लिए हमें सभी अस्पतालों में नर्सों की आवश्यकता होती है। 

      बहुत से लोगों को ऐसा लगता है कि सिर्फ महिलाओं को ही नर्स कहां जाता है और सिर्फ महिलायें ही नर्स हो सकती है परंतु ऐसा कुछ भी नहीं है पुरुष भी नर्स के रूप में कार्य करते हैं और पुरुषों को भी नर्स कहा जाता है। 

      ज्यादातर अस्पतालों में महिलाओं को ही नर्स के रूप में देखा जाता है इसलिए लोग समझते हैं कि सिर्फ महिलाएं ही नर्स होती है परंतु मैं आपको बता दूं कि पुरुष तथा महिला दोनों नर्स होते हैं। 

      सभी अस्पतालों में महिलाएं ही नर्सों के रूप में इसलिए दिखाई पड़ती हैं क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं मरीजों की सेवा ज्यादा अच्छे तरीके से करती है इसीलिए लगभग सभी अस्पतालों में महिलाएं ही नर्स के रूप में दिखाई पड़ती है। 

      नर्सिंग के क्षेत्र में पुरुष तथा महिलाएं दोनों अपना भविष्य बना सकते हैं जो भी व्यक्ति दूसरों की सेवा करने की भावना रखते हैं वो चाहे पुरुष हो या स्त्री वों नर्सिंग के क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। नर्सिंग के क्षेत्र में काम करके उन्हें न केवल सिर्फ दूसरों की सेवा करने का मौका मिलता हैं बल्कि इसमें काम करके वे एक अच्छी खासी तनख्वाह भी प्राप्त कर सकते हैं। 

      दोस्तों आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी टॉपिक पर डिटेल्स में जानकारी देंगे कि नर्स किसे कहते हैं, आप किस प्रकार से एक नर्स बन सकते हैं तथा कुछ प्रमुख नर्सिंग कोर्सों के बारे में जानकारी देंगे।


      नर्स (Nurse):- 

      सभी अस्पतालों में हमें डॉक्टरों के साथ तथा मरीजों की सेवा करते हुए जो पुरुष/महिला दिखाई देती है उसे ही नर्स कहा जाता है, नर्स पुरुष/महिला में से कोई भी हो सकता है। नर्सों का काम मरीजों की सेवा करना, मरीजों की देखरेख करना तथा डॉक्टरों के साथ काम करना व डॉक्टरों की मदद करना होता है। 


      नर्सिंग (Nursing) :- 

      आज के समय में इस कोर्स को बहुत ज्यादा ही मान्यता दी जा रही है आज के समय में इस कोर्स को बहुत से छात्रों के द्वारा किया जा रहा है।

      नर्सिंग एक ऐसा कोर्स होता है जिसे गांव से लेकर शहर तक के सभी छात्र छात्राओं द्वारा पसंद किया जाता है, इस कोर्स को ज्यादातर उन लोगों के द्वारा किया जाता है जो समाज की सेवा करना चाहते हैं। 


      नर्सिंग क्या हैं :- 

      साधारण शब्दों में कहा जाए तो रोगियों की देखरेख करना तथा उनकी सेवा करना ही नर्सिंग कहलाता है। एक नर्स का कार्य रोगियों की सेवा करना, रोगियों की देखरेख करना तथा डॉक्टरों की मदद करना होता है, इन्हीं नर्सों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को नर्सिंग कहा जाता हैं। 


      नर्सिंग के कोर्स :-

      नर्सिंग के क्षेत्र में बहुत से कोर्स होते हैं जैसे डिप्लोमा,सर्टिफिकेट अंडर ग्रेजुएट आदि। अपनी रूचि तथा योग्यता के हिसाब से आप किसी एक कोर्स को चुनकर इसकी पढ़ाई कर सकते हैं। 

      यदि आपने बीएससी नर्सिंग का कोर्स किया है तथा आप पोस्ट ग्रेजुएशन का भी कोर्स करना चाहते हैं तो इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन के कोर्स के तहत डाइटेटिक्स, कार्डियोलॉजिस्ट, पीडियाट्रिक्स, आथरेपेडिक्स आदि जैसे विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। 

      अगर आप नर्सिंग के क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहते हैं तो इसके लिए आप पीएचडी तथा एमफिल भी कर सकते हैं। 



      नर्सिंग में करियर :-

      नर्सिंग में भी बहुत सारे कोर्सेज होते है जिनमे से किसी एक कोर्स को करके आप नर्सिंग की फील्ड में अपना करियर बना सकते है। नर्सिंग के कुछ प्रमुख कोर्स नीचे निम्न प्रकार से दिए गए है-


      1. एएनएम नर्सिंग कोर्स (ANM Nursing Course Information in Hindi) :- 

      यदि आप नर्सिंग कोर्स करना चाहते हैं तो आप सहायक नर्स / हेल्थ वर्कर / मिडवाइफ (ANS) आदि से शुरू कर सकते हैं। यह 2 साल का कोर्स होता है। 

      एएनएस हमे यह शिक्षा प्रदान करता है कि ग्रामीण क्षेत्रों नहीं रहने वाले लोगों खासकर बूढ़े, माताओं और बच्चों की स्वास्थ संबंधी आवश्यकताओं की देखभाल कैसे करें। एएमएस एक डिप्लोमा कोर्स होता है जो विभिन्न प्रकार के व्यक्तियों के स्वास्थ्य संबंधी देखभाल के लिए हमें प्रशिक्षित करता है। 

      इस कोर्स में हमें यह भी बताया जाता है कि किस प्रकार से उपकरण का ध्यान रखना होता है, थिएटर की स्थापना करना, रोगी को समय पर दवाई देना तथा रिकॉर्ड को बनाए रखना इत्यादि के बारे में हमें जानकारी दी जाती है। 
      एएनएम कोर्स में छात्रों को पढ़ाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है तथा उन्हें मूल स्वास्थ्य श्रमिक के रूप में काम करने में सक्षम बनाया जाता है। इसमें बूढ़े लोगों, महिलाओं तथा बच्चों के उपचार के प्रति ज्यादा ध्यान दिया जाता है। 


      ANM नर्सिंग कोर्स को करने के लिये योग्यता :- 

      ANM कोर्स को करने के लिये कुछ योग्यताएं मांगी जाती हैं, इस कोर्स को करने के लिये जो योग्यता मांगी जाती हैं वो निम्न प्रकार से हैं- 


      शैक्षिक योग्यता :- 

      • यदि आपको एएनएम नर्सिंग कोर्स करना हैं तो आपकी निम्नतम शैक्षिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। 


      उम्र सीमा (Age Limit) :- 

      • आपकी आयु (उम्र) 17 से 35 वर्ष के मध्य की होनी चाहिए। 


      2. जीएनएम नर्सिंग कोर्स (GNM Nursing Course Information in Hindi) :- 

      इसके अलावा आप जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) के कोर्स को भी कर सकते हैं, यह कोर्स साढ़े तीन साल का कोर्स होता हैं इस कोर्स को जनरल नर्सिंग या मिडवाइफरी भी कहते हैं। 

      यह कोर्स सामान्य स्वास्थ्य देखरेख, नर्सिंग तथा दाई के कामों में नर्सों की शिक्षा से संबंधित है। इस कोर्स के द्वारा सामान्य नर्सों को तैयार किया जाता है जो स्वास्थ्य टीम के सदस्यों के रूप में कार्य करते हैं। 


      GNM नर्सिंग कोर्स को करने के लिये योग्यता :-

      GNM नर्सिंग कोर्स को भी करने के लिये कुछ योग्यतायें मांगी जाती हैं, इस कोर्स को करने के लिये जो योग्यता मांगी जाती हैं वो निम्न प्रकार से हैं-  


      शैक्षिक योग्यता :- 

      • इस कोर्स को करने के लिये आपकी निम्नतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। 
      • 12वीं में आपके पास रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा जीव विज्ञान सब्जेक्ट जरुर होना चाहिए।
      • 12वीं में आपके कम से कम 40% से 50% अंक होने चाहिए। 

       

      उम्र सीमा (Age Limit) :-

      • आपकी आयु (उम्र) 17 से 35 वर्ष के मध्य की होनी चाहिए। 


      3. बीएससी नर्सिंग कोर्स (BSC Nursing Course Information in Hindi) :- 

      बीएससी नर्सिंग कोर्स 4 साल का होता है, बीएससी नर्सिंग कोर्स में नर्सिंग, फिक्स्ड एड्स तथा मिडवाइफरी के बारे में हमें बुनियादी जानकारी दी जाती है। इस कोर्स को करने वाले सभी छात्र नर्सिंग के सभी सैद्धांतिकतथा व्यावहारिक पहलुओं से प्रशिक्षित होते हैं। 


      B.Sc नर्सिंग कोर्स करने के लिये योग्यताएं :- 

      बीएससी नर्सिंग कोर्स को करने के लिए भी कुछ योग्यताएं मांगी जाती है, इस कोर्स को करने के लिए जो योग्यताएं मांगी जाती है वह निम्न प्रकार से है-


      शैक्षिक योग्यता :- 

      • इस कोर्स को करने के लिए आपकी निम्नतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। 
      • 12वीं में आपके पास रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान तथा अंग्रेजी सब्जेक्ट होना चाहिए। 
      • 12वीं में आपके कम से कम 55% अंक होने चाहिए। 

      उम्र सीमा (Age Limit) :- 

      • बीएससी नर्सिंग कोर्स को करने के लिए हमारी उम्र 17 से 35 वर्ष के मध्य की होनी चाहिए। 



      अन्य :- 

      इन सबके अलावा आप किसी नर्सिंग स्कूल या कॉलेज से नर्सिंग में स्नातक भी कर सकते हैं। इन सबके अलावा आप पोस्ट-बेसिक स्पेशियलिटी (एक वर्षीय डिप्लोमा) करके विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकते हैं। 

      • कार्डियोलॉजिकल नर्सिंग
      • क्रिटिकल केयर नर्सिंग
      • न्यूरो साइंस नर्सिंग
      • साइकेट्रिक नर्सिंग
      • ऑर्थोपेडिक नर्सिंग
      • पीडियाट्रिक नर्सिंग
      • नेफ्रोलॉजिकल नर्सिंग
      • ऑनकोलॉजिकल नर्सिंग इत्यादि। 


      नर्सिंग कोर्स के बाद नौकरी की संभावनाएं :- 

      नर्सिंग का कोर्स आज के समय में बहुत ही प्रसिद्ध कोर्स माना जा रहा है आज के समय में इस कोर्स को गांवों तथा शहरों सभी छात्रों के द्वारा पसंद किया जा रहा है। 

      नर्सिंग कोर्स करने के बाद आपकी शुरुआत किसी अस्पताल में एक स्टाफ नर्स के तौर पर से शुरू होती है। तथा उस पद पर काम करते हुए 2-3 साल बाद आपको वार्ड सिस्टर बना दिया जाता है। 

      नर्सिंग का कोर्स करने के बाद आप सरकारी तथा निजी दोनों प्रकार के अस्पतालों में नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्कूल हेल्थ अप नर्सेज, इंडस्ट्रियल नर्सेज, ड्रग्स कंपनी, आर्म्ड फोर्सेस, कम्युनिटी हेल्थ नर्सेज, केयर सेंटर, कॉउंसलिंग सेंटर व स्पेशल क्लीनिक में भी नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। 

      इसके अलावा आप नर्सिंग कॉलेजों में टीचर के पद पर भी काम कर सकते हैं। इसके साथ-साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएससी नर्सिंग कोर्स करके आप सेना में नर्स बनने के लिए आवेदन भी कर सकते हैं। 




      नर्सिंग कोर्स की फीस कितनी होती है :- 

      नर्सिंग कोर्स की कोई फिक्स्ड फीस नहीं होती हैं, विभिन्न प्रकार के कॉलेजों में इस कोर्स की फीस अलग-अलग होती है। इसके अलावा भिन्न-भिन्न स्थानों, भिन्न-भिन्न प्रदेशों में इस कोर्स की फीस अलग-अलग होती है। 

      सरकारी कॉलेजों से इस कोर्स को करने में लगने वाली फीस निजी कॉलेजों से इस कोर्स को करने में लगने वाली फीस की अपेक्षा कम होती है। 


      एएनएम नर्सिंग कोर्स की फीस :- 

      भारत में एएनएम नर्सिंग कोर्स की औसतन फीस 10 हजार रूपये से 5 लाख रुपए के मध्य की होती है। यह इस कोर्स की पूरे कोर्स के ख़तम होने तक की औसतन फीस होती हैं। 


      जीएनएम नर्सिंग कोर्स की फीस :- 

      भारत में जीएनएम नर्सिंग कोर्स की औसतन फीस भी 10 हजार रूपये से लेकर 5 लाख रूपये के मध्य में ही होती है। यह भी इस कोर्स की पूरे कोर्स के ख़तम होने तक की औसतन फीस होती हैं। 


      बीएससी नर्सिंग कोर्स की फीस :- 

      भारत में बीएससी नर्सिंग कोर्स की प्रतिवर्ष की औसतन फीस 8 हजार रूपये से लेकर 30 हजार रूपये के मध्य की होती हैं।




      इंटर्नशिप (समन्वित अभ्यास) :- 

      • मानसिक स्वास्थ्य नर्सिंग
      • बाल स्वास्थ्य नर्सिंग
      • मेडिकल स्वास्थ्य नर्सिंग
      • प्रस्तुति नर्सिंग और दाई का कार्य
      • सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग
      • रिसर्च प्रोजेक्ट इत्यादि।


      नर्स की सैलरी कितनी होती है :- 

      नर्स की सैलरी के बारे में हम आपको नहीं बता सकते है क्योंकि नर्सों के भी बहुत से प्रकार होते हैं और इन सब की सैलरी इनके पदों के आधार पर दी जाती है। 

      जैसे प्राइवेट स्टॉप नर्सों की सैलरी अलग होती है तथा गवर्नमेंट स्टाफ नर्सों की सैलरी अलग होती है, इसके अलावा एक नर्स और भी कई जगहों पर काम कर सकती है जहाँ पर उन्हें अलग प्रकार से सैलरी दी जाती है। 

      यदि बात करें एक नर्स की औसत सैलरी की तो इनकी औसतन सैलरी 25 हजार रूपये से लेकर 70 हजार रुपए के मध्य मैं होती है। 


      औसतन सैलरी - (25k-70k) रूपये/माह


      आज आपने क्या सीखा :- 

      दोस्तों आज इस आर्टिकल में हमने नर्सिंग तथा नर्सिंग कोर्स के बारे में जानकारी प्राप्त की, इस आर्टिकल में हमने नर्स क्या होती है, नर्सिंग क्या है, नर्सिंग में करियर, नर्सिंग कोर्स करने के लिए योग्यताएं तथा इसके अलावा कुछ प्रमुख नर्सिंग कोर्सेज के बारे में जानकारी प्राप्त की।

      दोस्तों अगर आपने हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़ा होगा तो अब तक आपको नर्सिंग से संबंधित बहुत ही प्रकार की जानकारी प्राप्त हुई होंगी तथा मैं आशा करता हूं दोस्तों आपको उस प्रश्न का उत्तर भी मिल गया होगा जिसके लिए आप हमारे इस ब्लॉग पर आकर इस आर्टिकल को पढ़ रहे थे।

      दोस्तों हमारा यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं तथा हमारे इस आर्टिकल से संबंधित आपके मन में कोई प्रश्न है तो वह भी कमेंट करके जरूर बताएं। 

      दोस्तों अगर आप हमारे इस नर्सिंग से संबंधित आर्टिकल पर हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं या आप हमसे कांटेक्ट करना चाहते हैं तो वह भी कमेंट करके बतायें। 

      अगर हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी Nurse Course information in hindi आपको हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ तथा सोशल नेटवर्किंग साइट पर भी शेयर करें। इसी तरह की और नयी-नयी प्रकार की जानकारियों को पाने के लिए आप हमारे इस ब्लॉग www.Hindima.in पर रेगुलर प्रकार से विजिट करते रहेंगे (धन्यवाद)